DairywalaDairyWala

EIPL / WySense दूध जाँच मशीन

Bluetooth नहीं, WiFi से जुड़ती है। आपके फ़ोन के अपने hotspot पर चलती है।

कैसे जुड़ती है
WiFi (फ़ोन का hotspot)
क्या पढ़ती है
फैट, SNF, CLR
कितनी देर में दोहराती है
करीब 2 सेकंड

यह अकेली मशीन है जो Bluetooth इस्तेमाल करती ही नहीं। जाँच मशीन के serial port पर लगा डोंगल आपके फ़ोन के hotspot से जुड़ता है और Dairywala से बात करता है, फिर हर दो सेकंड में आख़िरी नतीजा दोहराता रहता है जब तक नया नमूना न चले।

हर फ़्रेम से फैट, SNF और CLR पढ़े जाते हैं। एक चौथा चैनल भी आता है, पर एक ही field capture से यह तय नहीं हुआ कि उसमें पानी है या तापमान — इसलिए Dairywala उसे पढ़ता तो है, पर जान-बूझकर दिखाता नहीं, जब तक दूसरा capture बात साफ़ न कर दे। चार अंदाज़े दिखाने से तीन पक्के दिखाना बेहतर है।

डेयरियों में अक्सर दो डोंगल साथ चलते हैं — एक तराज़ू पर, एक जाँच मशीन पर। दोनों जुड़ते हैं, और हर connection अलग से सुना जाता है।

30 दिन मुफ़्त आज़माइएपहले 30 दिन फ़्री, कार्ड नहीं चाहिए